फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नजर प्रेमी युगलों पर, राह चलना दुश्वार कर रहे रोमियो

Sat, 25 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के फरमान पर पूरे जिले की पुलिस एंटी रोमियो अभियान में जुट गई लेकिन फोकस शोहदों के बजाए पार्कों, होटलों-रेस्टोरेंटों मं प्रेमी युगलों पर रहा। वहीं शोहदे राह चलती छात्राओं ही नहीं घर मं घुसकर भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आए।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित एक कॉलेज के बाहर छात्रा से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च की सुबह वह कॉलेज गई थी। कॉलेज के बाहर ही तीन युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


घर में घुसकर दबोचा
चौकी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पीएचसी में दो जोड़े पकड़े
अरनिया क्षेत्र के मुनि गांव स्थित पीएचसी परिसर में रंगरेलिया मनाते प्रेमी जोड़ों को देखकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ों को थाने ले गई। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दो प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत कर रहे थे।

अस्पताल कर्मियों ने देखा तो हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर भेेज दिया। इसके बाद पुलिस प्रेमी जोड़ों को थाने ले आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें