फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के अपहरण की कोशिश पर घेरा थाना

Sun, 02 Oct 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसाइच गांव के जंगल में शनिवार रात ग्राम भटौना निवासी शिक्षक रूपेश पुत्र रविंद्र सिंह को तीन-चार सशस्त्र बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। रूपेश किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को आपबीती बताई। इस पर ग्रामीणों थाने पहुंचे और देर रात थाने का घेराव किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई।

ग्राम औरंगाबाद अहीर के विद्यालय में शिक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि वह अपने खेत से लौट रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे रोक कर लिया। वे उसे पकड़ कर एक तरफ ले जाने लगे तो वह उनकी पकड़ से छूटकर भाग निकला। बदमाशों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया।
विज्ञापन


गांव पहुंचकर उसने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो भाजपा नेता सुंदरपाल सिंह तेवतिया, भाकियू नेता वीरपाल सिंह तेवतिया, ग्राम भटौना के प्रधान केपी सिंह, सुरेशपाल, मनोज चौधरी समेत कई ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हरे राम सिंह यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द बदमाशों को खोज निकालेगी। ग्रामीणों में इस बात पर रोष था कि इसी क्षेत्र में 28 सितंबर को एक फौजी की मां बिजेंद्री की बाइक सवार बदमाशों ने उसके कुंडल लूटने के बाद हत्या कर दी थी तथा बिजेंद्री के पति विक्रम सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। उस घटना के आरोपी बदमाश अभी तक पकड़े नहीं गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें