फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचौता में दोस्त को पीटकर मार डाला

Mon, 11 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चोला। चोला चौकी के पचौता गांव में बाइक देने से मना करने पर युवक को शराबी दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


पचौता गांव निवासी तेजपाल (32) पुत्र सुक्की गांव में ही काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तेजपाल का एक दोस्त आए दिन उसकी बाइक मांगकर ले जाता था। रविवार रात करीब नौ बजे उसने तेजपाल से बाइक मांगी, लेकिन तेजपाल ने मना कर दिया। नशे में धुत आरोपी ने तेजपाल पर डंडे से हमला कर दिया।

आरोपी ने तेजपाल को घर के पास ही खड़ंजे पर पटक-पटकर खूब पीटा। आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से वार कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में आरोपी उसे मरा समझकर भाग गया। थोड़ी देर बाद तेजपाल घर पहुंचकर सो गया।
विज्ञापन


ड्यूटी से तेजपाल का बड़ा भाई रात को घर लौटा तो उसने तेजपाल के सिर में चोट देखी। सोमवार सुबह जब तेजपाल नहीं उठा तो परिजनों को शक हुआ। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तेजपाल के भाई ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक भी कब्जे में ले ली है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग भी आ रहे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत जहर खाने से हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें