फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Fri, 25 Nov 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
किदवई नगर कालोनी में बुधवार रात एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले इसे खुदकुशी बता रहे है तो मायके पक्ष ने उन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर निवासी अफसाना (36) का निकाह 16 साल पहले किदवई नगर कालोनी निवासी फरियाद से हुआ था। अफसाना के तीन बच्चे हैं। बुधवार रात करीब तीन बजे अफसाना का शव अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मायके पक्ष को सूचना दी। ससुराल वालों का कहना है कि अफसाना ने खुदकुशी की है, जबकि मृतका के फुफेरे भाई शरीफ का कहना है कि पति अफसाना को परेशान करता था।
विज्ञापन


इसके चलते पति ने ही महिला की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। एसएसआई राकेश शर्मा का कहना है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें