फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हुई थी मासूम की हत्या

Fri, 14 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव में आठ वर्षीय मासूम की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्त में आए रिश्ते के चाचा ने बदले की भावना के चलते मासूम की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। आरोपी मृतक के पिता को पत्नी के भगाने और भाई को गंगा में डुबाने का दोषी मानता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारदार हथियार भी बरामद कर जेल भेज दिया है। 12 अप्रैल 2017 की दोपहर करीब 12 बजे आठ वर्षीय बच्चा गांव की दुकान से कटर और पेंसिल लेने गया था, लेकिन उसके बाद लापता हो गया। बुधवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी बलवीर पुत्र मोमराज के घर के पीछे बच्चे की लाश मिली।
विज्ञापन


जबकि कपड़े आरोपी के घर में मिले। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। पूछताछ में बलवीर ने पुलिस को बताया कि करीब तीन-चार साल पहले मृतक बच्चे के पिता ने उसकी पत्नी को भगा दिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा 8-10 साल पहले बलवीर के भाई बिजेंद्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। बलवीर अपने भाई बिजेंद्र को गंगा में डुबो कर मारने का आरोपी बच्चे के पिता को समझता था। इन्हीं बातों के चलते बलवीर बदला लेने के लिए बच्चे को अपने घर ले गया और वहां उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें