फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकअप से मुल्जिम फरार, फिर दबोचा

Mon, 11 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल कोर्ट में पेशी पर आया लूट और हत्या का आरोपी सिपाहियों को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि , खुर्जा पुलिस ने महज 20 मिनट में आरोपी को दबोच लिया। आरोपी दनकौर क्षेत्र के दादूपुर निवासी है।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा आरएल निरंजन ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी सोनू पुत्र धर्मपाल और आरोपी कपिल सोमवार को खुर्जा स्थित सिविल कोर्ट में हत्या, लूट के मामले में पेशी पर लाया गया था। पेशी होने के बाद पूर्वान्ह करीब 3.40 बजे अन्य कैदियो के साथ उसे लॉकअप में डाला जा रहा था।

इसी दौरान आरोपी सोनू कांस्टेबल शीतल देव चौधरी और एक अन्य सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। घटना के बाद वायरलेस पर मैसेज फ्लैश होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीओ आरएल निरंजन, एसएचओ राकेश शर्मा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोर्स के साथ आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट बाद सराय नसरुल्ला इलाके में कांस्टेबल सोनू और पेशी पर आए कांस्टेबल शीतल देव चौधरी ने फरार सोनू को दबोच लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें