फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी का अकाउंट नहंीं सुलझा पाया सीए गौरव

Wed, 10 May 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ी-बड़ी कंपनियों का एकाउंट रखने वाला चार्टर्ड एकाउंटेंट अपनी जिंदगी का हिसाब लगाने में फेल हो गया। परिजनों की मर्जी से शादी न करने के लिए उसने नए नाटक किए। पहले शुभचिंतक बनकर दादरी से दोनों परिवारों को शादी होने पर मौत होने के कोरियर भेजे।

इसमें कामयाब न होने पर उक्त लड़की से शादी करने पर जान से मारने और लूट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच में खुलासा हुआ तो पुलिस अब फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


आवास विकास निवासी गौरव गोयल सीए है। परिजनों ने कुछ माह पहले गौरव का विवाह एक युवती से तय कर दिया था, लेकिन गौरव उससे शादी नहीं करना चाहता था। वह अपनी पसंद की युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा था। रिश्ता तय हो गया और शादी आठ मई की तय हुई।

कार्ड छपने के बाद रिश्तेदारों को न्यौता भेजा जाने लगा, लेकिन गौरव के मन में कुछ और ही चल रहा था। उसने एक मई 2017 में कोतवाली देहात में डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो खुलासा चौंकाने वाला हुआ।


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि गौरव गोयल परिजनों की मर्जी से शादी नहीं करना चाहता है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि 25 अप्रैल 2017 में गौरव दादरी में था। उसने दादरी से कोरियर के जरिए दो पत्र दोनों परिवार को भेजे।

जिसमें खुद को उनका शुभ चिंतक बताया। पत्र में कहा कि गौरव की संतान होने से पहले ही मौत हो जाएगी। इसलिए वह गौरव का विवाह न करें। दोनों के परिजनों ने पत्र को किसी अराजक तत्वों की करतूत समझकर नजर अंदाज कर दिया।

गौरव का खुराफाती दिमाग चला और उसने एक मई 2017 में लूट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। डकैती के केस को पुलिस ने एक्सपंज कर दिया है। इसके बाद उसका विवाह टूट गया। इससे जहां दोनों परिवारों के लोग और रिश्तेदार परेशान हैं, वहीं सीए की खुशी का ठिकाना नहीं है।

यह बात अलग है कि अब उसको फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में जेल जाना पड़ सकता है।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि गौरव गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि एक मई 2017 की दोपहर वह कार्ड बांटने के बाद खुर्जा से बुलंदशहर आ रहा था। ठंडी प्याऊ चौकी के पास दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर वह गांव मामन कलां के निकट पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के फार्म हाउस पर ले आए। वहां आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल व कैश लूट लिया। आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस लड़की से विवाह किया तो वह उसे जान से मार देंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें