मायके से 50 हजार रुपये न लाने पर पति ने पत्नी और मासूम बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रह रही विवाहिता की बड़ी बहन ने पहुंचकर उनकी जान बचाई। इस बीच पति मौके से फरार हो गया। पीड़िता की बहन ने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी है।
बड़ा मोहल्ला निवासी विवाहिता संगीता की शादी छह साल पूर्व मोहल्ले में ही रहने वाले वीरेश से हुई थी।
उनकी चार साल की बेटी है। आरोप है कि उसके वीरेश ने किसी से 50 हजार रुपये उधार लिए थे।
उधार चुकाने के लिए वह संगीता से मायके जाकर रुपये लाने के लिए दबाव बना रहा था। संगीता ने मायके से रुपये लाने से इनकार कर दिया।
बुधवार रात इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। बात बढ़ी तो पति ने उसके बिस्तर में आग लगा दी।
बिस्तर पर बेटी सोई हुई थी। आग की लपटे उठती देख संगीता ने बेटी को उठाया।
उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रह रही बड़ी बहन रेखा पहुंची। उसने किसी तरह उसने संगीता और उसकी बेटी को बचाया।
इस बीत पति मौके से भाग गया। आग से रजाई, गद्दे, पलंग आदि जल गए हैं। बाद में पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंची उसकी बहन रेखा ने संगीता के पति के खिलाफ तहरीर दी।
मां-बेटी को जिंदा जलाने के मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच कराई जा रही है। - आरके शर्मा, कोतवाल, खुर्जा