कोतवाली में तैनात होमगार्ड शुक्रवार को रायफल समेत शराब के नशे में धुत मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर करीरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह देवदत्त होमगार्ड है और कोतवाली में तैनात है। फिलहाल एसडीएम शिकारपुर की सुरक्षा में वह तैनात है। शुक्रवार को एसएचओ को सूचना मिली कि एक होमगार्ड रायफल समेत शराब के नशे में धुत होकर जहांगीराबाद चुंगी के पास पड़ा है।
मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई। परीक्षण में होमगार्ड द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है।एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि होमगार्ड बृहस्पतिवार शाम से गायब था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। होमगार्ड शराब के नशे में मिला है।
रायफल उसके पास ही पड़ी थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।