फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर महिला से गैंगरेप

Mon, 12 Jun 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन

विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव बंचावली निवासी युवक ने तीन माह पहले दिल्ली से एक महिला का अपहरण कर लिया। आरोपी ने उसको बंधक बनाकर रेप किया। आरोपी के छोटे भाई ने भी महिला को हवश का शिकार बनाया। रविवार सुबह पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने उसे बंधनमुक्त कराया। महिला के पति ने दोनों आरोपी भाईयों के खिलाफ तहरीर दी है।

महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूलरूप से डिबाई क्षेत्र का रहने वाला है। दिल्ली के नांगलोई में पत्नी और बच्ची के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी फैक्ट्री में गांव बंचावली का एक युवक भी काम करता था। करीब तीन माह पहले बंचावली निवासी युवक उसकी पत्नी का अपहरण कर ले आया।
विज्ञापन


महिला के पति ने के काफी तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब 11 बजे 100 नंबर पर महिला ने पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो  देखा महिला कमरे में बंद थी। बाहर से कुंदी लगी हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक पिछले तीन माह से उसके साथ रेप कर रहा था।
विज्ञापन


आरोपी के छोटे भाई ने भी उसके साथ कई बार रेप किया। रविवार सुबह आरोपी उसकी हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस से सूचना मिलने पर महिला का पति भी चोला चौकी पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी भागा हुआ है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें