जहांगीरपुर (ब्यूरो)। कोर्ट के आदेश के बाद जहांगीरपुर थाना पुलिस ने चार माह पूर्व महिला के साथ हुए गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि 13 फरवरी 2016 को पड़ोस में शादी थी। पति समेत परिवार के लोग रात के समय शादी में शामिल होने चले गए और वह घर पर अकेली थी।
इसी दौरान मौका पाकर गांव के ओमवीर और ऋषिपाल घर में घुस गए और अश्लील हरकतें करने लगे। घटना की शिकायत थाने में करने के बाद माफी आदि मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में 24 फरवरी 2016 को फिर से पड़ोस में कोई शादी थी। परिवार के लोग गए हुए थे। महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान ओमवीर और ऋषिपाल दोबारा घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए।