फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉटरी नगरी की फिजा नहीं होने देंगे खराब

विज्ञापन
सोशल साइट पर टिप्पणी को लेकर कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे लोग। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप पर कुछ असामाजिक तत्वों ने भड़काऊ पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, हालांकि खुर्जा के लोगों ने ऐसी नापाक हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, अमन की खातिर आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन


 व्हाट्स एप ग्रुप पर हाल में ही एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया है, जिससे शनिवार को लोगों में रोष फैल गया। लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। इस संबंध में तहरीर देते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पॉटरी नगरी के मोअजिज लोगों में एकता और सौहार्द देखने को मिला है। कस्साबान स्थित मस्जिद के इमाम कारी अफजाल ने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के झांसे में जनता नहीं आएंगी। हाफिज शादाब और हाफिज जाकिर ने कहा कि शहर के लोग अच्छे हैं, किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ लोग एकजुट हैं, यह बहुत अच्छी बात है। फिजा खराब करने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा। - आंजनेय कुमार सिंह, डीएम

सोशल साइट में डाले गए वीडियो की जांच की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट की मदद ली गई है। अराजकतत्वों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश शर्मा, एसपी देहात

धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाला पूरे समाज का दुश्मन है। हम दूसरे समुदाय के लोगों का सहयोग लेकर समाज की फिजा खराब नहीं होने देंगे। -रमाकांत शास्त्री ,आर्य समाज मंदिर के प्रमुख
विज्ञापन


अराजकतत्वों का कोई धर्म नहीं होता।  समाज का माहौल खराब न हो, इसके लिए सभी समुदाय के लोगों को मिलकर  रहना होगा।
भूदत्तशर्मा ,शिक्षाविद्

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें