फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन को लेकर भिड़े माफिया, फायरिंग

Tue, 05 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा और रामघाट में बालू के अवैध खनन को लेकर सोमवार रात नरौरा प्वाइंट पर दो पक्षों में जमकर गोलियां चलीं।
विज्ञापन


इस दौरान प्वाइंट पर बालू लेने पहुंचे वाहनों के चालक और क्लीनर फायरिंग देखकर भाग खड़े हुए। बता दें चार माह पूर्व भी रामघाट में खनन माफियाओं में टकराव हुआ था।

तब सात लोगों के खिलाफ डिबाई में मुकदमा दर्ज कराया गया था। नरौरा और डिबाई में बड़े स्तर पर बालू का अवैध रूप से खनन किया जाता है। पर्यावरण की एनओसी किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन


सब सत्ता के दबाव और अफसरों की सेटिंग से चल रहा है। सोमवार रात खनन माफियाओं का एक गुट बालू खोदने पहुंचा। सूचना पर बदायूं की ओर से दूसरा गुट भी पहुंच गया।

दोनों पक्षों में पहले तू-तू, मैं-मैं हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस पर वहां मौजूद वाहनों के चालक और क्लीनर वाहन लेकर भाग खड़े हुए।

इस संबंध में  एसडीएम डिबाई लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि नरौरा में खनन और भंडारण की अनुमति नहीं है। फायरिंग की सूचना नहीं मिली है। प्वाइंट की निगरानी बढ़ाने के आदेश सीओ को दे दिए गए हैं।

बसी में खनन का खेल, तीन बुग्गी सीज
ग्राम बसीबांगर से रेत का अवैध खनन कर बाजार में बेचने के लिए ले जाई जा रहीं तीन बुग्गियों को पुलिस ने एडीएम के आदेश पर सीज कर दिया है।

यहां भी सत्ताधारी दल से जुड़े लोग खनन करा रहे हैं। इसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री से की गई है। बसीबांगर और निजामपुर गंगा घाट से रेत का बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जाता है।

रात्रि एक बजे से चार बजे तक लगभग 100 बुग्गी रेत की बाजार में चोरी छिपे बेच दी जाती हैं। एसडीएम हरिशंकर ने दस दिन पहले तहसील और पुलिस टीम के साथ बंसी बांगर जाकर चेकिंग की थी।

तब रेत से भरी कई बुग्गियों के पहिए पंक्चर कर दिए गए थे। एसडीएम के आदेश पर मंगलवार सुबह सवेरे पुलिस ने रेत से भरी तीन बुग्गियों को सीज कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि बसीबांगर निवासी अनवार पुत्र इस्लाम, चांद पुत्र शौकत और रिफाकत पुत्र छोटे की रेत से भरी बुग्गी सीज की गई हैं। जुर्माने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन


बसीबांगर से रेत के अवैध खनन की सूचना मिल रही हैं। बुगरासी पुलिस को अवैध खनन रोकने के आदेश दिए गए हैं। मैं स्वयं भी निगाह रखे हुए हूं। ट्रैक्टर से भी रेत के खनन की शिकायत है। खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -हरिशंकर, एसडीएम, स्याना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें