फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चलती कार से फेंका

Tue, 05 Jan 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर उसकी पिटाई की और नकदी व मोबाइल फोन लूटने के बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है।   
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में सत्यप्रेमीनगर निवासी श्याम किशोर वर्मा फोटोग्राफी का काम करता है। श्याम किशोर के मुताबिक सोमवार को वह भिटरिया गया था।

वहां से लौटते समय रोडवेज बस से शहर में हाईवे बाईपास के पास उतरा। इस दौरान श्याम किशोर के साथ शहर में लखपेड़ाबाग निवासी देवेंद्र मिश्रा भी था उसी दौरान उन्होंने एक कार को देखकर उसे रोका।

कार के रुकने पर उसमें सवार लोगों ने श्याम किशोर को आगे की सीट पर बैठा लिया और देवेंद्र पीछे बैठने जा रहा था कि उसे कार सवार लोगों ने धकेल दिया और भाग निकले।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने श्याम किशोर की पिटाई करने के बाद करीब दो हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। चलती कार से हाईवे किनारे श्याम को फेंककर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित ने मगंलवार को घटना की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल रवींद्र सिंह के मुताबिक उन्हें जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें