पीड़िता ने कोतवाली देहात में तैनात दरोगा पर अपने पिता को बंधक बनाकर आरोपी के पक्ष में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिलाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने शिकायत पर जांच बैठा दी है।
कोतवाली देहात के गांव निवासी पीड़िता ने एसपी सिटी को बताया कि 22 अप्रैल की रात वह अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता गाजियाबाद गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव का युवक घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने की तारीख मुकर्रर हुई तो कोतवाली देहात में तैनात दरोगा प्रमोद ने उसके पिता को थाने में बंधक बना लिया।
पीड़िता के मुताबिक, मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान गलत हैं। ऐसा उसने अपने पिता की जान बचाने के लिए किया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता सही कह रही है तो मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।