फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने पर पथराव

Wed, 12 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रावण दहन और काली की झांकी देखने आए  ग्रामीणों ने लौटते वक्त इमली बाजार में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो बात बढ़ गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस   ने इस मामले में नौ नामजद और  20 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रावण दहन और काली की झांकी में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे। रात में गांवों से आए लोग वापस लौट रहे थे तो कुछ युवकों ने इमली बाजार में पहुंचकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

नारों की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने युवकों को ऐसा करने से मना किया। वह नहीं माने तो दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। काफी देर तक हुए पथराव में किसी को चोट तो आई नहीं, लेकिन अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख पथराव कर रहे दोनों पक्षों के लोग भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने पथराव करने वालों में से नौ नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों पर बलवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल शिकारपुर श्यामबीर ‌िसंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि इमली बाजार में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद और 20 से अधिक अज्ञात  के खिलाफ बलवा करने की रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नामजद की तलाश, अफवाहें रोकने पर जोर
कस्बे मं बीती रात पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने के बाद बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने रातभर नामजद आरोपियों की तलाश मंें छापे मारी की। हालांकि अफसरों ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है।

वहीं अफसरों ने दूसरी ओर इलाके में अफवाहों पर ध्यान न देकर सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही गणमान्य लोगों की पीस कमेटी से लोगों को शांत करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें