फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों पर महंगाई का वार, शौकीन परेशान

Wed, 12 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शस्त्र धारकों को शस्त्र रखना अब काफी महंगा पड़ेगा। शासन ने नवीनीकरण, हस्तांतरण, स्थान परिवर्तन, डुप्लीकेट लाइसेेंस जारी कराने सहित विभिन्न मदों की फीस में कई गुना वृद्धि कर दी है। जिला प्रशासन ने पहली अक्तूबर से इसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस बनने के बाद निर्धारित समयांतराल पर उसका नवीनीकरण करना आवश्यक है। इसके अलावा शस्त्रधारक की मृत्यु पर लाइसेंस बारिश के नाम विरासत में रूप में दर्ज होता है। इनके समेत शस्त्र संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए शासन ने शुल्क निर्धारित कर रखा है जिसे चालान फार्म के माध्यम से बैंक में जमा करना है, लेकिन काफी समय से इसमें वृद्धि नहीं हुई थी और लोगों को नाममात्र का शुल्क ही जमा करना पड़ता था, लेकिन अब शासन ने इस शुल्क में कई गुना वृद्धि कर दी है। नए शुल्क दर का शासनादेश प्रशासन को प्राप्त होने पर पहली अक्तूबर से लागू कर दिया है। इसमें सिंगिल और डबल बैरल बंदूक, रिवाल्वर और पिस्टल के नवीनीकरण का शुल्क 20 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है। यानि अब तीन वर्ष के नवीनीकरण के लिए 1500 रुपये जमा करना होंगे। इसी प्रकार राइफल का नवीनीकरण अब 30 रुपये के स्थान पर 1000 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से होगा। वहीं विरासत का शुल्क 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये और हस्तांतरण का शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। लाइसेंस खो जाने पर डुप्लीकेट लाइसेंस जारी कराने को 1100 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन



शस्त्र लाइसेंस संबंधी विभिन्न कार्यों का शुल्क बढ़ा दिया गया है। शासनादेश मिलने पर पहली अक्तूबर से इसे जिले में नई दरों को लागू करा दिया गया है।
मासूम अली सरवर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें