क्षेत्र के गांव दीघी में कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोंच-नोंच कर मार डाला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो कुत्तों को वहां से भगाया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने मोर को दफना दिया।रविवा सुबह दो मोर आपस में लड़ रहे थे।
इसी दौरान एक मोर को कुत्तों अपने शिकंजे में ले लिया। राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो कुत्तों को भगाया। मोर की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की ओर से कोई नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने ही मृतक मोर को मिट्टी में दबा दिया।