फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार

Tue, 06 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌‌एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव खालौर में राशन डीलर के चुनाव में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में महिला प्रधान ने डीआईजी को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उसका आरोप है कि पुलिस ने उनकी ओर से एफआईआर दर्ज करना तो दूर तहरीर तक नहीं ली।

खालौर गांव की प्रधान राजवती देवी पत्नी दिनेश शर्मा ने डीआईजी को दी तहरीर में बताया कि वह एक साल पहले ही प्रधान बनी है। प्रधानी के चुनाव से गांव के कुछ लोग रंजिश मानते हैं। 23 नवंबर को गांव में राशन डीलर का चुनाव हो रहा था। इस दौरान वोटिंग में गड़बड़ी पर बवाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने तमंचे से कर्मचारी संजू उर्फ संजय को फिर में गोली मार दी। उसकी मौत के बाद दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। इस दौरान हफायरिंग में आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। महिला प्रधान का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जबकि उनकी ओर से तहरीर लेने से इनकार कर दिया।

साथ ही उनके पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रधान राजवती ने डीआईजी से एफआईआर दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें