फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीएम दफ्तर कर दिया सील

Wed, 21 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घूसकांड में गिरफ्तार किए गए बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा का दफ्तर सीबीआई ने सोमवार रात सील कर दिया। इससे पहले दफ्तर में ही मंगलवार सुबह चार बजे तक तीन अधिकारियों से पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई डीजीएम को साथ लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई।

डीजीएम के अलीगढ़ स्थित आवास पर भी सीबीआई की टीम ने देर रात तक छापेमारी की और छानबीन के बाद कुछ दस्तावेज जब्त किए गए। बीएसएनएल के ठेकेदार पवन बालियान की शिकायत पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे सीबीआई ठेकेदार को लेकर बुलंदशहर पहुंच गई थी। पैसे लेकर ठेकेदार को अंदर भेजा गया।
विज्ञापन


ठेकेदार दोपहर 1.15 मिनट पर एक वरिष्ठतम अफसर के दफ्तर में घुसा और करीब एक घंटे बाद 2.20 पर उस कमरे से निकला। तीन बजे यह अफसर दफ्तर से निकल गया। ठेकेदार ने इस अफसर का करीब दो घंटे इंतजार किया, लेकिन यह नहीं आया। इसके बाद ठेकेदार डीजीएम आरएस वर्मा के दफ्तर में घुसा और उन्हें 10 हजार रुपये घूस दी।

जैसे ही डीजीएम दफ्तर से नीचे आए तो उन्हें सीबीआई ने दबोच लिया। उनसे घूस के पैसे बरामद कर उन्हें वापस दफ्तर ले जाया गया। सीबीआई की 18 सदस्यीय टीम ने दफ्तर में 10 घंटे तक छानबीन की। सभी कर्मियों को दफ्तर से जाने दिया गया, सिर्फ डीजीएम आरएस वर्मा, एजीएम और एसडी से पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


करीब 10.30 बजे सीबीआई की एक टीम अलीगढ़ में डीजीएम के आवास के लिए रवाना हुईं। अलीगढ़ में डीजीएम के आवास पर छापेमारी कर घंटों तक छानबीन होती रही। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर रात करीब 2.30 बजे सीबीआई की यह टीम वापस बुलंदशहर आ गईं। इसके बाद सुबह करीब चार बजे सीबीआई की टीम डीजीएम को साथ लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें