फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप कर बनाई क्लीपिंग किया ब्लैकमेल

Sun, 11 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape - फोटो : BBC
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप करने की क्लीपिंग और फोटो खींच लिए। फिर क्लिीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 1.85 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके साथ ही कई बार शारीरिक शोषण किया। अब महिला ने दिए रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी को उसका 15 वर्ष का बेटा लापता हो गया था। वह गांव कमालपुर स्थित मदरसे में पढ़ता है। पति मजदूरी करते हैं। 15 जनवरी को पड़ोसी फैसल ने कहा कि तुम्हारा बेटा दिल्ली में निजामुद्दीन के पास मरकज में है।
विज्ञापन


आरोपी फैसल पीड़िता को दिल्ली लेकर निकल गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने भूड़ स्थित एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके सााि रेप किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लीपिंग बनाई और फोटो खींच लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने क्लीपिंग और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार रेप और 1.85 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब भी आरोपी लगातार रुपयों की मांग कर रहा है। पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई। जब पति आरोपी के घर गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फैसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें