फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश न होने पर फूटा गुस्सा पहासू में छह घंटे लगाया जाम

Wed, 30 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पीएनबी की शाखा में कैश न होने से बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने खुर्जा-पहासू मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सीओ के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। करीब छह घंटे तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं बैंक में डालने के लिए कैश लेकर पहुंची गाड़ी को भी बैरंग लौट गई।

शाम करीब चार बजे बैंक प्रबंधक समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्ची आदि बंटवाकर कैश दिलवाने का भरोसा दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए और जाम हटाया। तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब दस बजे से पहले लोग पीएनबी की शाखा पर कैश निकालने के लिए पहुंच गए। सुबह दस बजे बैंक खुलने पर लोगों को पता चला कि कैश नहीं है। इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में लोग खुर्जा-पहासू मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम लगने से रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।

सूचना पर थाना प्रभारी कौशलेंन्द्र यादव समेत पुलिस टीम पहुंच गई और लोगों को समझाबुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। हंगामा बढ़ने की सूचना पर सीओ शिकारपुर चंद्रधर गौड़, एसडीएम शिकारपुर उमाशंकर सिंह सिंह समेत आला अफसर पहुंच गए।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समझाने के बाद भी लोग जाम हटाने के लिए तैयार नहीं हुए। उधर रोड के दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। इस दौरान बैंक में कैश डालने आई गाड़ी भी जाम के कारण वापस लौट गई।

शाम करीब चार बजे सीओ और एसडीएम ने बैंक प्रबंधक को बुलाकर बैंक में कैश के लिए पर्ची बंटवाई और बृहस्पतिवार को कैश दिलाने का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर लोग माने और जाम हटाया। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे करीब छह घंटे के बाद कहीं रोड पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन


पीएनबी के सहायक शाखा बैंक प्रबंधक रेशमपाल सिंह ने बताया कि बैंक में कैश मंगाने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। कै श आने के बाद लोगों को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें