बृहस्पतिवार शाम से लापता मूकबधिर मजदूर का शव शुक्रवार की सुबह सासियागढी में खाली प्लाट में पड़ा मिला। मजदूर का सिर ईटों से कुचला हुआ था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या में एफआईआर दर्ज की है।
नगर के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी शमशाद ने बताया कि उनका बेटा आजाद (34) जन्म से ही मूकबधिर था। आजाद मजदूरी पर गधे से मिट्टी डालने का काम करता था। बृहस्पतिवार को देर शाम तक जब आजाद घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की किसी युवक का सासियागढी में खाली प्लाट में शव पड़ा हुआ है।
सूचना पर परिवार के लोगों के साथ वह मौके पर पहुंचे शव उनके बेटे आजाद का था। आजाद का ईटों से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। शव के आस-पास रक्त रंजित ईटें भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक दो बेटे एक बेटी है। बड़े बेटे की उम्र करीब 10 वर्ष है।
आजाद के परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। उन्होंने नशेबाजी के दौरान साथियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सपा जिलाउपाध्यक्ष रफीकुद्दीन ने मृतक के परिजनों के साथ एसडीएम से भेंट की।
एसडीएम ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दियाकोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है