फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काट कर शव ब्रजघाट में रेलवे ट्रैक पर फेंका

Sun, 19 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घर से दवा लेने निकले युवक की सिर काटकर हत्या कर दी गई। उसका सिर कटा शव ब्रजघाट में रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने उसकी शिनाख्त गमछे और पैरों पर जले के निशान से की। बुलंदशहर और हापुड़ पुलिस उसके सिर की तलाश कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी जितेंद्र पुत्र गजपाल सिंह ने बताया कि बीए पास छोटा भाई ओमवीर(27) इन दिनों बेरोजगार था। 15 फरवरी की सुबह करीब दस बजे ओमवीर घर से मेडिसिन मार्केट में दवाई लेने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर 16 फरवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर परिजनों को जानकारी मिली कि हापुड़ के बृजघाट क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक सिर कटी लाश मिली थी। हापुड़ पुलिस ने परिजनों को बताया कि यह लाश 16 फरवरी की दोपहर मिली थी लेकिन शव का सिर नहीं मिला। परिजनों ने मॉर्चरी में रखे शव की गले में पड़े गमछे और पैरों पर जले के निशान से शिनाख्त की।

भाई जितेंद्र ने बताया कि ओमवीर की किसी से रंजिश नहीं थी। हापुड़ पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गेसूपुर बंबे में मिला अज्ञात युवक का शव
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। गेसूपुर बंबे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसूपुर में गेसूपुर पारपा रोड पर बंबे की पुलिया में एक युवक का शव मिला।

मृतक ने नीली टी शर्ट व काली जींस पहन रखी थी। उसका शव पूरी तरह फूला हुआ था। शव को देखने से प्रतीत होता था कि जैसे युवक की कई दिन पहले हत्या कर उसे नहर में डाला गया हो।  पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

हत्या कर युवक का शव आम के बाग में फेंका
देहात क्षेत्र के फतेहगढ़ी गांव में युवक की हत्या कर शव काे आम के बाग में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ देहात ने बताया कि देहात क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ी निवासी बाग स्वामी अमर सिंह के आम के बाग में रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त भटवारा गांव निवासी 32 वर्षीय मेहर्ददीन के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक आम के बाग में पत्ते बीनने गया था और उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके आधार पर बाग स्वामी अमर सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें