फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला शव पत्नी पर हत्या का आरोप

Tue, 27 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार शाम से गायब किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। उसके बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखवाई है। बीती शाम से उसकी मां भी घर से गायब हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ग्राम रेतागढ़ निवासी सुरेशचंद लगान पर खेत लेकर खेती करता था। उसका शव संदिग्ध हालत में मंगलवार सुबह तलवार रजवाहे के पास एक खेत में नीम के पेड़ पर कपड़े की बनी रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। यह खेत उसने लगान पर ले रखा था।  सूचना पर सीओ प्रेमप्रकाश यादव और एसओ एचएन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। नीच जमीन पर उसका अंगौछा पड़ा था। उस पर एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिंटस व अन्य नमूने लिए। इस मामले में मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रविवार की शाम से लापता थे।
विज्ञापन


तभी से उसकी मां भी गायब है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां के रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी प्रेमी के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी और शव पेड़ से लटका दिया।  वहीं एसओ एचएन सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या और आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें