कॉलेज रोड पर बाइकर्स ने युवती का दुपट्टा खींच कर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर बाइकर्स फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक युवती कॉलेज रोड पर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और पीछे से युवती का दुपट्टा खींच लिया। युवकों ने युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। काफी संख्या में लोगों को आते देख आरोपी बाइक सवार युवक मौके से भाग निकले। युवती के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बदहवास हालत में लोगों ने युवती के परिजनों को सूचना देकर बुलाया और उसे घर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक युवती की तरफ से घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।