फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी वर्दी पहने बदमाशों ने बाइक सवारों को लूटा

Wed, 15 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में खाकी वर्दी पहनकर वाहन की तलाशी लेने का झांसा देकर कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों को लूट लिया। पुलिस ने लूटी गई बाइक को बरामद कर लूट की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नरसैना थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी गोपी का पुत्र जगदीश अपने दो साथियों के साथ सोमवार रात करीब दस बजे जहांगीराबाद से अपने गांव बलरामपुर लौट रहे थे। तभी अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव जसैर की पुलिया के पास कार लेकर खड़े चार खाकी वर्दी पहने बदमाशों ने उन्हें चेकिंग के नाम पर रोक लिया।

जगदीश से 2200 रुपये व मोबाइल फोन व उसके साथी किरन से भी आठ सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बाइक छीनकर भाग गए। तीसरे साथी योगेश ने फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को इन तीनों से लूटी गई बाइक अमरगढ़ के पास एक खेत में लावारिस हालत में खड़ी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित जगदीश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें