फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में मारपीट के विरोध में पहासू गल्ला मंडी बंद

Mon, 20 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पीएनबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पीएनबी शाखा पर हुई मारपीट-तोड़फोड़ की घटना को लेकर जहां बैंक कर्मी अघोषित हड़ताल पर हैं, वहीं गल्ला मंडी के व्यापारी भी रविवार को धरने पर बैठ गए। इसके चलते दूसरे दिन भी गल्ला मंडी बंद रही। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया।

गौरतलब हो कि शुक्रवार को कस्बा स्थित पीएनबी शाखा पर कैश निकालने को लेकर उपभोक्ता गल्ला व्यापारी और बैंक कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट, तोड़फोड़ और जमकर हंगामा हुआ था। मामले में बैंक कर्मचारियाें ने तोड़फोड़ के अलावा 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से गल्ला व्यापारियों का आरोप था कि बैंक कर्मचारियों ने उसके बेटे को जान से मारने की नियत से हमला बोला था। गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार से अनिश्चितकाल के लिए गल्ला मंडी बंद कर दी थी।
विज्ञापन


 वहीं रविवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गल्ला व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी व्यापारी धरने पर बैठ गए। धरने पर विजेंद्र लोधी, रेशमपाल, फकीरचंद, बंटी, प्रेमपाल, संजय, रामवीर शर्मा, श्यामवीर, हुकुम सिंह, विनोद प्रधान, मुन्नालाल आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें