फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए 17 लाख रुपये मांगने पर मारपीट

Fri, 08 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक कारोबारी को 17 लाख रुपये उधार देना भारी पड़ गया। तय समय के बाद रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने कारोबारी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामन निवासी इसराइल उर्फ जग्गू पुत्र बाबू खां ने बताया कि उसने बहलिमपुरा निवासी भूपेंद्र पुत्र विनोद को कारोबार करने के लिए 17 लाख रुपये दिए थे।

उसने यह रुपये 18 मार्च 2014 तक देने का वादा किया था। वादा पूरा होने पर उसने रुपया देने में आनाकानी की तो पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।

17 मई 2014 को कोतवाली में पुलिस ने फैसला कराया कि भूपेंद्र नौ लाख रुपये देगा, बाकि के बाद में देगा। मगर आरोपी 30 मई 2014 तक रुपया नहीं लौटाया और बार-बार टरकाता रहा।
विज्ञापन


सात जनवरी 2016 में जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। वहीं, नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें