2008 बैच के आईपीएस अफसर अनीस अंसारी को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। खास बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार जिले में किसी मुस्लिम अफसर को कप्तान बनाया गया है।
हालांकि जावेद उस्मानी जिलाधिकारी के रूप में यहां रह चुके हैं। वहीं, जिले में पहली बार पुलिस के खिलाफ हुई इतनी बड़ी कार्रवाई में सस्पेंड हुए एसपी सिटी राममोहन सिंह की जगह पर मान सिंह चौहान को भेजा है जबकि शासन से हुए ट्रांसफर में सीओ विभा सिंह को जिले में भेजा गया है।
2008 बैच के आईपीएस अफसर अनीस अहमद अंसारी बनारस में पीएसी की 34वीं बटालियन के कमांडेंट थे जबकि एडिशनल एसपी केस्को (हाईडिल) कानपुर मान सिंह चौहान को एसपी सिटी बनाकर भेजा है।
सीओ विभा सिंह को जनपद में भेजा है। बता दें कि 1947 से अब तक 34 एसपी और 47 एसएसपी ने जनपद की कमान संभाली लेकिन इनमें कोई मुस्लिम नहीं रहा।