फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल दुजाना का शार्प शूटर गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में सहकारी समिति के सचिव से 10 लाख की लूट में पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के  शूटर और पांच हजार के इनामी बदमाश गुडूडू को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात जेल चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालियान ने चेकिंग के दौरान पांच हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र हरीचंद निवासी ग्राम भभोकरा जेवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि गुड्डू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 मई को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में सहकारी समिति के सचिव देवीनंदन शर्मा से हथियारों के बल दिनदहाड़े 10 लाख रुपये लूटे थे। वारदात के बाद से गुड्डू फरार था। पुलिस ने गुड्डू पर पांच हजार का नाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें