फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी अपंजीकृत डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा, सील

Sun, 04 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
झोलाछाप का क्लीनिक सील
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के अबार्शन के मामले में अपंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक पर स्वास्थ्य अफसरों ने शनिवार को छापा मारा। इसकी भनक लगते ही अपंजीकृत चिकित्सक मौके से फरार हो गया। इस पर स्वास्थ्य अफसरों ने क्लीनिक सील कर आरोपी के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


गत दिनों जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी  रेप पीड़िता के अबॉर्शन का मामला सामने आया था। सीएमओ की जांच में पता चला था कि हजरतपुर निवासी अपंजीकृत चिकित्सक बिजेंद्र कुमार ने पीड़िता को गर्भपात के लिए दवा दी थी।

शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान के नेतृत्व में अफसरों की टीम ने हजरतपुर निवासी अपंजीकृत चिकित्सक बिजेंद्र कुमार के क्लीनिक पर छापा मारा। छापेमारी से ऐन पहले अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक बंदकर फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अफसरों ने बताया कि यदि सात दिन में नोटिस का जवाब नहीं दिया तो आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की भी मदद ली जा  सकती है।

टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। अंतिम नोटिस जारी कर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। तय समय में जबाव नहीं देने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।-डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें