फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की मौत

Sun, 04 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
burnt alive - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरपुर। नगर थानाक्षेत्र के रजली गांव में शनिवार रात संदिग्ध हालात में झुलसने से रेनू नाम की विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल के लोग इसे हादसा बता  रहे हैं, जबकि मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष  कपिलमुनि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  सिद्धार्थनगर इटवा थाने के रुद्धौलिया बुजुर्ग निवासी रेनू की शादी नगर थाने के रजली निवासी महेन्द्र के साथ हुई थी।

वहां के राजेश्वरी सिंह के परिवार में पुत्रबधू रेनू को लेकर विवाद हुआ। शनिवार को झुलस कर मौत होने की खबर गांव में फैली तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रजली पहुंचे रेनू के पिता ने  आरोप लगाया कि शुक्रवार को उनकी बेटी रेनू को उसके ससुराल के लोग खूब मारे-पीटे। जब लगा कि मारपीट की बात जगजाहिर हो जाएगी तो मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दिया। पुलिस ने पति समेत अन्य पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें