मंदिर की दीवार तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन
अरनिया। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर नायसर में मंदिर की दीवार तोड़ने का आरोप लगा ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को गांव शेरपुर नायसर के ग्रामीण तहसील पर पहुंचे । ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में प्राचीन महादेव जी का मंदिर और कुएं के पास चबूतरे की दीवार को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। दीवार तोड़ने के विरोध में लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सदानंद गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, अरनिया थाना प्रभारी ने भी मामले में कार्रवाई की बात कही है। ब्यूरो