कोतवाली देहात क्षेत्र के भटौला निवासी एक व्यक्ति से उसके भतीजे की सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 8.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भटौला गांव थाना कोतवाली देहात निवासी हरीराम पुत्र रघुवीर सिंह ने कोर्ट को बताया कि वह सेना में नायक पद पर नौकरी करता था। लखनऊ में आर्मी कैंट में तैनात था। नौकरी के दौरान रविंद्र कुमार पटेल निवासी आश्रय फाउंडेशन गोमती नगर लखनऊ के साथ जान पहचान हो गई।
रविंद्र पटेल ने सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस पर उसने भतीजे मनोज की सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के लिए 8.5 लाख रुपये दिए। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।