फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश लदे दो ट्रक पकड़े, दो आरोपी बंदी

Thu, 27 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
नहर पुलिया में फंसा कंटेनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार तड़के बंगरा नहर पुलिया के पास एमपी से गोवंश लादकर मुरादाबाद जा रहे एक कंटेनर व दो ट्रकाें में 157 गोवंश बरामद कर लिया। कंटेनर व ट्रकाें को सीज कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियाें को भी गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ गोवध अधिनियम अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।    माधौगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह गुरुवार की तड़के गश्त कर वापस थाने आ रहे थे। तभी बंगरा नहर पुलिया के पास एक कंटेनर फंस गया।  इसे दो लोग निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुुंची तो आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियाें में बल्ला बंजारा व बाबू निवासी गांव जगावा थाना सूरजगढ़ कोटा राजस्थान बताए जा रहे हैं। जब पुलिस ने कंटेनर खोलकर देखा तो उसमें मांस लदा था। पुलिस ने 50 गोवंश को बरामद कर लिया जिनमें पांच की मौत हो चुकी थी। पुलिस अभी सड़क पर आई ही थी कि कुछ दूरी पर दो ट्रक और खड़े थे। शंका होने पर पुलिस ने उसके तिरपाल को हटाकर देखा तो उसमें भी करीब 102 गोवंश लदे थे। पुलिस उसे लेकर थाने आई और गौवंश को ग्रामीणाें के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियाें के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने गायाें को ग्रामीणों को दे दिया। पुलिया पर फंसा कंटेनर वहीं खड़ा था। दोपहर तीन बजे अज्ञात लोगों ने कंटेनर को आग के हवाले कर दिया। इससे वह जल गया। हालांकि पुलिस ने कंटेनर में आग लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें