फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार नगद, बाइक नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार नगद, बाइक नहीं लाने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन


सिकंदराबाद। दहेज में 50 हजार नगद और बाइक नहीं लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पति और उसकी भाभी मांग पूरी नहीं करने पर अगवा कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जोखाबाद निवासी गणेश ने बताया कि उसने अपनी बेटी बॉबी की शादी 21 जुलाई वर्ष 2013 में हरौला केला गोदाम सेक्टर पांच नोएडा निवासी मुकेश के साथ की थी। शादी के एक माह बाद ही उसके ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये नगद, बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास नैना देवी, जेठ जितेंद्र सोनी, दिलीप सोनी और ननद माया देवी उसे प्रताड़ित करते थे। उक्त सभी लोगों ने 26 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया। बिना दहेज के वापस नहीं आने की धमकी दी। बताया कि पति और उसकी बड़ी भाभी दहेज नहीं लाने पर बॉबी को अगवा कर उसकी हत्या करने की धमकी देते हैं। धमकियों के चलते वह और उसका परिवार भयभीत है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें