आबकारी विभाग ने कैंटर से 235 पेटी शराब बरामद क ी
खुर्जा। आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बगराई मोड़ के पास एक कैंटर से 235 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। इस दौरान आरोपी चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। टीम ने अज्ञात चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आबकारी निरीक्षक शैलेष शुक्ला ने बताया कि उन्हें मुखबिर से कैंटर में हरियाणा मार्का शराब ले जाने की सूचना मिली। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी आंनद शंकर राय के निर्देश में आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता और टीम के साथ खुर्जा स्थित बगराई चौराहे पर पहुंचकर कैंटर को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही चालक कूदकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी में मुर्गी दाने की बोरियां के नीचे छुपाकर रखी हुई 235 शराब की पेटियां बरामद हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत 12 लाख 50 हजार बताई गई है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि फरार चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।