फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को अगवा कर किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


अनूपशहर। मस्तराम घाट पर मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला को अगवा कर उसके जेठ और पांच अन्य लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के जेठ समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई है। पीड़िता के ससुरालवालों से किसी मामले में विवाद चल रहा हैै। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 19 जुुलाई को उसकी बेटी अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन के घर आई हुई थी। इस दौरान वह मस्तराम घाट स्थित मंदिर गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसे एक कार में बहला फुसलाकर ले गए हैं। आरोप है कि पीड़िता के ससुराल पक्ष का एक आरोपी अमित उसे अपने साथ एक कार में खंींचकर ले गया। कार में पीड़िता का जेठ मुुकेश और अन्य चार लोग भी थे। जो किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। वहीं, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने बताया कि मामले में मुकेश, अमित और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें