फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने महिला से 80 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक ने महिला से ठगे 80 हजार
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्रह नक्षत्र ठीक करने के नाम पर तांत्रिक ने महिला से 80 हजार रुपये ठग लिए। तंत्र क्रिया से कोई लाभ नहीं होने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के ग्राम नगला इलाहाबाद निवासी राज दुलारी पत्नी रामकिशन शर्मा ने बताया कि 25 मई 2016 को सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगी। बताया कि इसी दौरान उसकी मुलाकात खुर्जा क्षेत्र के गांव ढाकर निवासी एक तांत्रिक से हुई। तांत्रिक ने छह माह पूर्व ग्रह नक्षत्र को शांत करने का झांसा देकर महिला से 80000 रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर जब महिला ने तांत्रिक से रुपये वापस मांगा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी तांत्रिक ने कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें