फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बाइक ने खेत से घर लौट रहे अधेड़ को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात बाइक ने खेत से घर लौट रहे अधेड़ को रौंदा, मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में सीओ कार्यालय के निकट मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने पैदल ही खेत से घर जा रहे अधेड़ किसान को रौंद दिया। घायलावस्था में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवलोक कालोनी निवासी प्रकाश सैनी (45) पुत्र कृपाल सिंह खेती बाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया गया कि मंगलवार को भी वह घर से खेत पर गए थे। दोपहर के समय वह खेत से वापस अपने घर पैदल ही लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह सीओ कार्यालय के निकट मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल प्रकाश को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मंगलवार शाम प्रकाश को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिससे उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें