फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छोटे बेटे के साथ मिलकर मारपीट करते हुए हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी ससुर, ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अलीगढ़ क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि 28 फरवरी 2017 को उसकी शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिए दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति, ससुर, सास, देवर, पति की बुआ, फूफा उसे प्रताड़ित करते थे। उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। बाद में उसके मायके के लोगों को वह भविष्य में दहेज की खातिर परेशान नहीं करने का आश्वासन देकर उसे साथ ले आए। मगर आश्वासन के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे उसका ससुर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया। और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह कमरे की कुंडी खोलकर बाहर निकल आई। और घटना के बारे में ससुराल के अन्य लोगों को बताया। इस पर ससुर ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर डंडे से पीटा, उसका साथ रह रहा उसका 12 वर्षीय छोटा भाई जब उसे बचाने के लिए आया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। बताया कि उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहा से भागी। फोन से परिजनों,100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें