किशोर के साथ किया कुकर्म
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में किशोर के साथ पड़ोसी ने कुकर्म किया। पीड़ित किशोर के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं आरोपी घर से भागा हुआ है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोर बृहस्पतिवार को खेत पर गया था। इसी दौरान उसके पड़ोस में ही रहने वाला किशोर उसे बहला फुसला कर झाड़ियाें में ले गया। आरोप है कि उसने किशोर के साथ कुकर्म किया। जब तक लोग वहां पहुंचे आरोपी मौके से भाग गया। मामले में पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।