थाना क्षेत्र में भमरौली मोड़ पर किराना व्यापारी से बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर 16 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए लखावटी की ओर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
औरंगाबाद निवासी मुकुल गर्ग के पास क्षेत्र में वाशिंग पाउडर सप्लाई करने की एजेंसी है। रविवार दोपहर वह अपने साथी सुनील शर्मा के साथ खानपुर में बकाया वसूली करने के लिए गए थे। करीब दो बजे खानपुर से लौटते समय रास्ते में भमरौली मोड़ से निकलते ही तीन युवकों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। दो बदमाशों ने मुकुल गर्ग से करीब 16 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। लुटेरे सुनील शर्मा की तलाशी ले रहे थे कि खेतों में काम कर रहे किसानों दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते हुए लखावटी मोड़ की ओर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि लुटेरों की बाइक पर कोई नंबर नहीं था। कार्यवाहक एसओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
सड़क पर मिली चेकबुक, खाताधारक से मांगे 8 लाख
20 दिन पहले गुम हुए एक बैग से मिली चेकबुक के लिए एक युवक ने खाताधारक से आठ लाख रुपये मांगे है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शेख सराय निवासी लक्ष्मी नारायण ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 मार्च को भुगतान के लेकर वह केनरा बैंक अंसारी रोड से दुकान स्थित कमला पैलेस पर जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में ब्राउन कलर का बैग कहीं गुम हो गया। बैग में केनरा बैंक की चैक बुक तथा आवश्यक दस्तावेज रखे थे। उन्होंने बताया कि 27 मार्च की शाम तीन बजकर 50 मिनट पर उनके मोबाइल पर अ%E