फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी नकुल को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हत्यारोपी नकुल को पुलिस ने भेजा जेल

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में छेड़छाड़ के विरोध में एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो युवकों को कार से रौंदने वाले आरोपी का पुलिस ने बुधवार को हत्या की धाराओं में चालान कर दिया है। साथ ही पुलिस की जांच में आरोपी के साथ एक अन्य युवक के साथ होने की बात भी सामने आई है। पुलिस उक्त युवक की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि सोमवार देर रात नगर के चांदपुर-नयागांव निवासी महिला उर्मिला, सत्तो देवी, जितेंद्र व त्रिभुवन उर्फ राहुल समेत परिवार के अन्य लोग घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। आरोप था कि इस दौरान गांव निवासी युवक नकुल मौके पर आया और एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अगवा करने की कोशिश करने लगा। लेकिन, परिजनों के विरोध करने व हाथापाई करने पर आरोपी मौके से उन्हें भुगत लेने की धमकी देकर भाग निकला था। परिजनों का आरोप था कि कुछ देर बाद नकुल अपने साथियों संग कार लेकर आया और परिवार के लोगों पर चढ़ा दी। जिसमें महिला उर्मिला और सत्तो देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र और त्रिभुवन गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं मामले में पुलिस को दो तहरीर दी गई थीं। जिनके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। साथ ही आरोपी नकुल को दबोच लिया था। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में हत्या की धाराओं में ही जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नकुल को पूछताछ के बाद हत्या की धाराओं में ही चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में एक अन्य युवक के उसके साथ होने की जानकारी मिली है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- एन कोलांचि, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें