घायल युवकों की हालत अब भी गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात छेड़छाड़ और अगवा करने का विरोध करने पर आरोपी के हमले का शिकार हुए जितेंद्र और त्रिभुवन की हालत दूसरे दिन भी गंभीर बनी रही। दोनों का दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। गत सोमवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर-नयागांव में एक परिवार पर आरोपी युवक नकुल ने कार चढ़ा दी थी। इसमें परिवार की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि युवक जितेंद्र व त्रिभुवन गंभीर रुप से घायल हो गए थे। दोनों को सोमवार देर रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनो युवकों का दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत अब भी गंभीर है। ब्यूरो