फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चेपट में आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चेपट में आई महिला, मौत
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र के राजघाट चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया जिससे राजघाट चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। मौके से शव हटाए जाने पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम बदरपुर निवासी जय भारती अपने पति रघुराज सिंह के साथ बुधवार शाम राजघाट चौराहे पर दवा लेने आई थी। इस दौरान कर्णवास से देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक अनियंत्रित टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से जय भारती (25) पत्नी रघुराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया जबकि चालक फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के पहियों की हवा निकाल दी। इससे रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची नरौरा व डिबाई पुलिस द्वारा समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके से शव उठाने व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेजने के बाद यातायात सुचारू हो पाया। इंस्पेक्टर चरन सिंह ने बताया कि मृतका जय भारती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें