फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दो साल में नहीं पकड़ सकी 88 लाख के गबन का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस दो साल में नहीं पकड़ सकी 88 लाख के गबन का आरोपी
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। पावर कॉरपोरेशन में 88 लाख के गबन के आरोपी बाबू को दो साल में भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बिजली अफसरों ने भी अपना पल्ला झाड़ते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही है। जबकि आरोपी बाबू खुले में चैन की सांस ले रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2016 में बिजली विभाग के डिबाई खंड में एक बाबू द्वारा 88 लाख 25 हजार रुपये का गबन करने का मामला प्रकाश में आया था। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बाबू का वेतन रोकने और सस्पेंड करने की कार्रवाई की थी। जिसके बाद तत्कालीन डिबाई एक्सईएन पंकज कुमार द्वारा आरोपी बाबू विजय कुमार के खिलाफ 88 लाख 25 हजार 940 रुपये के गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बिजली विभाग के अफसरों ने भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पुलिस ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। एसआई गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी के मूल निवास अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद के गांव रूहेला सिंहपुर और बुलंदशहर के यमुनापुरम स्थित आवास, बेलोन स्थित ससुराल में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। जिसके बाद आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें