फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप प्रकरण: खुद को निर्दोष बताते हुए थाने पहुंचे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप प्रकरण: खुद को निर्दोष बताते हुए थाने पहुंचे आरोपी
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में चौकीदार की पत्नी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी युवक खुद को निर्दोष बताते हुए बृहस्पतिवार को खुद ही थाने पहुंच गए। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस जल्द ही मामले का पटाक्षेप करने की तैयारी में जुट गई है।
बता दें कि बुधवार को चौकीदार की पत्नी ने तोमड़ी गांव निवासी चार युवकों पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। दो समुदायों का मामला देख पुलिस ने भी तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली थी। लेकिन, पुलिस की जांच में जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पूरी तरह से फर्जी करार देने वाली है। एक आरोपी पुलिस को सब्जी बेचता मिला तो दूसरा आरोपी गांव पिपाला में बेलदारी करता हुआ मिला। बृहस्पतिवार को दो आरोपियों ने थाने पहुंचकर खुद को निर्दोष बताया। पुलिस ने खनौंदा के ग्रामीणों के साथ पिपाला के मकान मालिक के यहां बेलदारी कर रहे एक आरोपी के विषय में बयान दर्ज किये। जबकि तीसरे आरोपी की पुलिस को खानपुर क्षेत्र में दूध की गाड़ी चलाने की लोकेशन मिली है। आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले ग्राम प्रधान का भाई और पीड़ित महिला का पति गांव आया था और नौ जून को हुए गैंगरेप प्रकरण में समझौते का दबाव बनाया था। लेकिन, उन्होंनेे मामले में फैसला करने से साफ इंकार कर दिया था। जिसके बाद उक्त महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का झूठा नाटक रचा है। जिससे कि पहले प्रकरण में आसानी से समझौता किया जा सके। आरोपी के पिता ने पुलिस से आरोपियों की भी डाक्टरी जांच कराये जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप का मामला प्रारंभिक जांच में पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रहा है। कुछ लोगों के कहने पर महिला ने झूठा षडयंत्र रचा है। गिरफ्तारी देने आए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। निर्दोष को कतई जेल नहीं भेजा जाएगा। - अवनीश कुमार इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें