फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, मां बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। डमटाल हाईवे पर ट्रक यूनियन के पास ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने से स्कूटी सवार मां और बेटे को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डमटाल ट्रैफिक इंचार्ज कुलभूषण गुलेरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली के ट्रक यूनियन के पास डमटाल हाईवे पर स्कूटी सवार एचपी 38वी 5540 की सड़क पर खड़े ट्रक के साथ टक्कर हो गई है। स्कूटी ट्रक के पिछले टायर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में स्कूटी सवार रितिक ( 17) और उसकी माता बीना देवी पत्नी नानकू निवासी डमटाल वार्ड नंबर 9 को गंभीर चोटें आई हैं।
इन्हें उपचार के लिए पठानकोट अस्पताल पहुंचाया गया। गुलेरिया ने बताया कि रितिक अपनी माता के साथ छन्नी की तरफ से आ रहा था। डमटाल हाईवे पर सड़क पर तारकोल डाल रहे खड़े ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें